Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राजधानी में रातभर हुई बारिश, अगले तीन दिन होती रहेगी वर्षा

नई दिल्ली, 20 जून = राजधानी दिल्ली में रातभर बारिश होने से मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि राजधानी में गुरुवार तक सुबह और शाम रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह तक भारी बारिश जारी रही। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, दिनभर मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश जारी रहेगी और बादल गरजने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पंजाब हरियाणा के कुछ हिस्सों में चक्रवात बनने के कारण यह बारिश होगी। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। अगले तीन दिन तक मौसम अच्छा रहेगा। मंगलवार को आसमान में सुबह से ही बादल रहेंगे। कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होगी।

राजधानी में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 16.6 मिलीमीटर बारिश हुई। हवा में आद्र्रता का अधिकतम स्तर 95 फीसदी के करीब रहा। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button
Close