खबरेमहाराष्ट्र

राजस्थान से डैकती कर फरार हुए डैकैतो को कासा पुलिस ने धर दबोचा.

केशव भूमि नेटवर्क : राजस्थान से डैकती कर फरार हुए सुरजी गुरविंद सिंह  ३२साल  रहने वाला .पश्चिम  बिहार नई  दिल्ली , देवेंद्र सरदार सिंह  ४५साल रहने वाला संतनगर नई दिल्ली , शैलेंदर राजकिशोर सिंह  २४साल रहने वाला बुलंदशहर उत्तरप्रदेश, सुरेंद्र बलराम सिंह  ४८ साल रहने वाला जहांगीरपूर उत्तरप्रदेश  इन चार डैकैतो को पालघर जिला के कासा पुलिस ने टोल नाका के कर्मचारियों की मद्दत से धर दबोचा।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की यह चार आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में डैकती डाल कर फरार हो गए थे ,राजस्थान पुलिस को इन डैकैतो के मोबाइल लोकेशन से पता चला की यह सभी लोग UK 04 N 3297 नंबर की  कार से  मुंबई -अहमदाबाद नेशनल हाइवे से  मुंबई की तरफ जा रहे है , यह जानकारी मिलते ही राजस्थान पुलिस ने कासा पुलिस स्टेशन में संपर्क करके घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों बताई ।  कासा पुलिस ने रविवार को जाल बिछा कर चरोटी टोल नाके पर टोल कर्मचारियों की मद्दत से भाग रहे इन चारो डैकैतो को धर दबोचा , और  इनके पास से 11 किलो  चांदी और करीब 35000 हजार  कैस बरामद किया है ,  जिसके बाद में इन सभी आरोपियों को   राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button
Close