Home Sliderदेशनई दिल्ली

राजीव कुमार ने संभाला नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार

नई दिल्ली, 01 सितंबर : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने शुक्रवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभाली है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया था।

राजीव कुमार सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर) से जुड़े थे| उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड से अर्थशास्त्र में डीफिल और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। इससे पहले उन्होंने उद्योग संगठन फिक्की के महासचिव और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में भी काम किया था। वह एशियाई विकास बैंक, भारतीय उद्योग मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर भी रह चुके हैं। 

कुमार 2006 से 2008 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी रहे थे।

Related Articles

Back to top button
Close