Home Sliderदेशनई दिल्ली

राजीव महर्षि भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक नियुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली, 25 सितम्बर : पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि को भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में महर्षि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, मल्लिकार्जुन खड़गे, लालकृष्ण आडवाणी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल भी मौजूद थे।

राजीव महर्षि को शशिकान्त शर्मा के स्थान पर यह जिम्मेदारी मिली है। शशिकांत ने 2013 में 23 मई को कैग का पदभार संभाला था। इस पद पर उनका शुक्रवार को कार्यकाल पूरा हो गया। 

62 वर्षीय राजीव महर्षि राजस्थान कैडर के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। महर्षि का कार्यकाल तीन साल का होगा। कैग की नियुक्ति छह साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक की जाती है। 

महर्षि का दो साल का गृह सचिव का तय कार्यकाल पिछले महीने पूरा हुआ था। गृह सचिव बनने से पहले महर्षि आर्थिक मामलों के सचिव और राजस्थान के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह रसायन एवं उर्वरक विभाग और प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग में भी सचिव रह चुके हैं।   (हि.स.)

Related Articles

Back to top button
Close