Home Sliderखबरेछत्तीसगढ़राज्य

रायपुर : राजधानी में झमाझम बारिश के आसार , कांकेर पहुंच चूका है मानसून ..

रायपुर, 16 जून :मानसून शुक्रवार को कांकेर पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को रायपुर में झमाझम बारिश हो सकती है।

गुरुवार को आधे शहर में पौन से एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई, जबकि आधा शहर सूखा था। इसे प्री-मानसून बौछार मानी गई। बौछार का असर यह हुआ की शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में तापमान 6 डिग्री गिरकर 35.1 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम है। इसके बावजूद उमस का सामना करना पड़ा। बिलासपुर, राजनांदगांव का तापमान 39 डिग्री रहा। इस बीच लोगों को खासी गर्मी, उमस का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एनएस मेहता का कहना है कि बीते कुछ सालों में रायपुर में मानसून 15 से 17 जून के बीच ही पहुंचा है, इसलिए इस बार 18 जून को भी पहुंचता है तो ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा। 2-3 दिन ऊपर-नीचे होता ही है। बारिश अच्छी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिण संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि शेष प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौझारें पड़ सकती हैं। बीते 24 घंटों में तोकपाल में 8 मिलीमीटर, कोंडागांव 7, नगरी 5, बालोद 4, दुर्ग और धमतरी में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार को ओडिशा में कम दाब का क्षेत्र बना हुआ था, लेकिन बादल बांग्लादेश की तरफ बढ़ गए, जहां अच्छी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़े : UP : शिया-सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड को योगी सरकार ने किया भंग..

Related Articles

Back to top button
Close