उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

रायबरेली : जमीन के विवाद में पांच लोगों की हत्या, दो को जिंदा जलाया

रायबरेली, 27 जून : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जमीन पर कब्जे काे लेकर तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि दो अन्य को कथित रूप से जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने इस मामले के नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस व पीएससी तैनात कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुबह से ही गांव में डेरा डाल रखा है। अपर पुलिस महानिदेशक अभय प्रसाद व पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन जय नारायण भी मौके पर पहुंच गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान रोहित शुक्ला मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेवारा गांव का रहने वाला है। उसकी उंचाहार कोतवाली क्षेत्र के भुसई का पुरवा में ससुराल है। यहां रोहित को ससुरालवालों की तरफ से कुछ जमीन मिली हुई है, जिस पर वह मकान बनवा रहा था। सोमवार को पास के ही अपटा गांव की महिला प्रधान रामश्री का बेटा राजा यादव ने आकर मकान का निर्माण रुकवा दिया। उसका कहना था कि यह मकान ग्रामसभा की जमीन पर बना रहा है, जो अवैध है। इसकी जानकारी रोहित को हुई तो वह सोमवार की देर रात एक बोलेरो में अपने पांच साथियों अनूप, अंकुश, करमचंद, मनीष और बच्चा शुक्ला के साथ राजा से बात करने अपटा गांव जा पहुंचा। वहां रोहित और राजा यादव के बीच विवाद बढ़ गया। राजा के भाई कृष्ण कुमार ने हवा में फायर करने लगा।

GST के विरोध में कपड़ा व्यापारियों का तीन दिवसीय बंद शुरू

रोहित और उसके साथी जान का खतरा समझकर फौरन बोलेरो में बैठे और भागने लगे। राजा और उसके साथी ललकारते हुए उनका पीछा करने लगे। इसी बीच रोहित की कार गांव के बाहर निकलते-निकलते शौच के लिये जा रहे एक बुजुर्ग से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित कार बिजली के एक खम्भे से टकरा गई। तब तक राजा और उसके तमाम साथी भी वहां पहुंच गये। उनकी संख्या 70-80 के करीब बताई जा रही है। उन सभी ने रोहित और उसके साथियों को लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। रोहित, करमचंद और बच्चा शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गयी। अनूप और अंकुश बोलेरो में थे। उनकी उसी के अंदर मौत हो गयी। कहते हैं कि उन दोनों को बोलेरों के अंदर ही फूंक दिया गया। जबकि मनीष का कोई पता नहीं चला है।

पुलिस ने आरोपी राजा यादव, उसके भाई कृष्ण कुमार और एक अन्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। उधर इस मामले में आरोपियों का कहना है कि रोहित और उसके साथी घर पर धमकाने आये थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाया तो भागते समय उनकी बोलेरो पलट गयी और उनकी मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Close