Home Sliderदेशनई दिल्ली

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित राहुल गांधी ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 15 नवंबर (हि.स.)। धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी है।

Ranchi: President Ram Nath Kovind pays floral tributes to tribal freedom fighter Birsa Munda on his 142nd birth anniversary at his statue in Ranchi on Nov 15, 2017. (Photo: IANS/RB)राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद झारखंड के दौरे पर हैं| वहां रांची में उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका अदम्य साहस प्रेरणा का स्रोत है।‘ उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित होकर हम अपने उन आदिवासी समुदायों को सशक्तय करने के लिए काम कर रहे हैं जो भारत के गौरव हैं।

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने ब्रिटिशों के खिलाफ अनुकरणीय साहस के साथ लड़ाई लड़ी और आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मार्ग का नेतृत्व किया।‘

बिरसा मुंडा 19वीं सदी के एक प्रमुख आदिवासी जननायक थे। उनके नेतृत्वण में मुंडा आदिवासियों ने 19वीं सदी के आखिरी वर्षों में मुंडाओं के महान आन्दोलन उलगुलान को अंजाम दिया। बिरसा को मुंडा समाज के लोग भगवान के रूप में पूजते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close