खबरेस्पोर्ट्स

राष्ट्रमंडल कुश्ती : दूसरे दिन भारत ने जीते नौ स्वर्ण पदक

जोहान्सबर्ग,17 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन भारत ने नौ स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक जीते। चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय महिला कुश्ती टीम ने सभी 10 वजन श्रेणियों में पदक जीता।

स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रमुख महिला पहलवानों में किरण (72 किग्रा), दिव्या काक्रान (68 किग्रा) और रितु मलिक (65 किलोग्राम) रही। इसके अलावा, पूजा ने 76 किग्रा और रवीता ने 59 किग्रा वर्ग में रजत जीता। कविता ने 76 किग्रा में और मनु तोमर ने 72 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

इससे पहले टूर्नामेंट के पहले दिन भारत ने ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती टीम ने सभी 10 वजन श्रेणियों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में हरियाणा के राजेंद्र कुमार ने 55 किलो, मनीष ने 60 किलो और नवीन ने 130 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा प्रभापल सिंह ने 87 किलोग्राम वर्ग में और सोनू ने 130 किलोग्राम वर्ग रजत पदक जीता।

Related Articles

Back to top button
Close