Home Sliderदेशनई दिल्ली

राहुल गांधी ने दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 13 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देशवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘आप सभी को लोहड़ी की लख-लख बधाइयां, हैप्पी लोहड़ी ।’

लोहड़ी पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आने का संकेत माना जाता है। लोहड़ी के दिन लकड़ियों और उपलों का ढ़ेर बनाकर अग्नि जलाई जाती है। लोहड़ी के पावन पर्व पर पवित्र अग्नि में रबी फसलों को अर्पित किया जाता है। 

Related Articles

Back to top button
Close