Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीमध्यप्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश : किसानो के परिजनों से मिलने जा रहे काग्रेंस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

MP,मंदसौर, 08 जून : मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा काग्रेंस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राहुल गांधी राजस्थान के रास्ते मंदसौर और नीमच पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो उसी दौरान राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर नयागांव में पुलिस ने उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उनके साथ कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, सांसद कमलनाथ आदि ने भी अपनी गिरफ्तारी दी है।

राहुल गांधी और उनके साथी कांग्रेसियों को रोकने के लिए नयागांव में पुलिस ने पहले से ही व्यापक स्तर पर तैयारी कर रखी थी। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सडक़ पर बेरीकेट्स लगाए गए थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर जाने के लिए कई बार रास्ता बदला और जीतू पटवारी के साथ बाइक पर सवार होकर मंदसौर के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने मप्र-राजस्थान की सीमा पर नयागांव में उन्हें रोक लिया।

इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा रोके जाने का विरोध किया और सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में पुलिस ने राहुल गांधी, जीतू पटवारी, कमलनाथ, सचिन पायलट समेत कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

राहुल गांधी गुरुवार को सुबह उदयपुर पहुंचे और वहां से सड़क़ के रास्ते मंदसौर जाने के लिए निकले, लेकिन पुलिस बल की तैनाती देखते हुए उन्होंने बीच में रास्ता बदला और कार छोड़कर जीतू पटवारी के साथ बाइक से मंदसौर के लिए रवाना हुए। रास्ते में वे पुलिस को चकमा देते हुए बाइक से नयागांव पहुंच गए जहां पुलिस ने उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया।

सुरक्षा के मद्देनजर मध्य प्रदेश पुलिस ने राजस्थान की सीमा से लगे सभी रास्तों को सील कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल यहां तैनात हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने यहां यातायात के नियमों को भी तोड़ा और बिना हेलमेट पहने ही बाइक पर सवार होकर मंदसौर के लिए रवाना हुए थे।

यह भी पढ़े : किसान आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा: राजू शेट्टी

Related Articles

Back to top button
Close