उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

रिक्त पदों की भर्ती में पैसा लेने वाले जायेंगे जेल-योगी आदित्यनाथ

भूमाफिया चिन्हित किये जा चुके, जल्द होगी कार्रवाई-आदित्यनाथ

लखनऊ, 17 दिसम्बर(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा के उपचुनाव में जनसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमाफिया चिन्हित किये जा चुके हैं, जल्द ही कानूनी दायरें में होंगे। लाखों भार्तियों के माध्यम से युवाओं को जल्द रोजगार मिलेगा, भर्तियों में किसी की भी एक पैसा लेने की हिम्मत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 4 लाख से अधिक रिक्त पदों की भर्ती होना है जिसमें एक भी पैसा नहीं लिया जायेगा, जो पैसा लेगा जेल में होगा। प्रदेश में भू-माफियाओं का चिन्हांकन हुआ है। तो कुछ माफिया यह कहने लगे हैं हम जमीने छोड़ देंगे, लेकिन कार्यवाही न करें। कानून अपना काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहली बार 86 लाख किसानों के कर्ज को माफ किया। पहली बार गरीबो को 11लाख मकान देने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश के अंदर अपराधी अपराध करने की जुर्रत नहीं कर रहा है।

उन्होनें कहा कि सपा समस्याओं का नाम है, सपा पूरी समस्या की जड़ है। अखिलेश सरकार 5 वर्ष में 30 लाख मीट्रिक टन गेंहू नहीं खरीद सकी उससे ज्यादा हमने 1 वर्ष में खरीदा। अब तक धान 18 लाख मीट्रिक टन खरीदा जा चुका है। नगर निकाय के चुनाव में जनता ने कांग्रेस, सपा का सफाया कर दिया। इस चुनाव में भी सफाया होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद को बुंदेलखंड जैसा पैकेज मिलेगा तथा कैनाल पंप व बेहमई पुल का निर्माण, पाईप लाईनो के माध्यम से चम्मल का मीठे पानी की सुविधा आपको मिलेगी। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। गरीब कन्याओं की शादी के लिए 35 हजार रुपया देकर सामूहिक विवाह कराने का काम करने जा रहे हैं जिसमें विधायक, सांसद कन्यादान करेगा। इस विधान सभा में मध्यावधि चुनाव के लिए आना पड़ा है। मथुरापाल की कैंसर से मृत्यु होने से सीट खाली हुई तो उनके सपने को पूरा करने के लिए इंजीनियर अजीतपाल को टिकट दिया गया।

श्री योगी ने कहा कि आवारा पशुओं के समस्याओं के निराकरण के लिए गौशाला निर्माण की कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डाॅ0 महेन्द्र सिंह, अर्चना पाण्डेय, एसपी सिंह बघेल, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related Articles

Back to top button
Close