उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

रोहिंग्या नहीं बिहार के खानाबदोश निकले संदिग्ध,पुलिस ने ट्रक से रवाना किया

कुशीनगर, 21 अक्टूबर ( हि.स.) रोहिंग्या मुसलमान के शक में कुशीनगर में दो दिनों से एक साथ घूम रहे 70 संदिग्ध लोगों की पुलिस ने जांच की। जांच में सभी बिहार के समस्तीपुर के खानाबदोश निकले और इनमें से सिर्फ एक के पास आईडी मिली। पुलिस ने इन्हें बिहार चले जाने का निर्देश दिया, जिसके बाद सभी बिहार रवाना हो गए।

जिले के कसया थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया गांव में दो दिनों से 70 की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे बाहर से आकर रह रहे थे। उनके हाव भाव और भाषा और रहन सहन से लोगों को उनके रोहिंग्या मुसलमान होने का शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में सिर्फ एक के पास आईडी मिली। वोटर कार्ड के रूप में मिली आईडी बिहार के समस्तीपुर जिले की निकली। 

पुलिस की जांच में सभी समस्तीपुर के खानाबदोश पाए गए। बिना आईडी प्रूफ के आये इन लोगों पर पुलिस ने सख्ती की और वापस समस्तीपुर चले जाने का निर्देश दिया। पुलिस ने सभी को गांव से लाकर कसया फ़ोरलेन पर छोड़ा और ट्रक में बिठाकर समस्तीपुर के लिये रवाना किया। थानाध्यक्ष ने बताया की उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जांच में रोहिंग्या मुसलमान होने की बात गलत निकली। बावजूद एहतियातन उन्हें यहां से समस्तीपुर के लिये रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Close