खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

लोअर परेल के होटल में भीषण आग , 14 मरे, 12 घायल

मुंबई, 29 नवंबर (हि.स.)। लोअर परेल इलाके में नाईट लाईफ के लिए अतिविख्यात होटल मोजो में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है और इस घटना में 12 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में घायलों का इलाज केईएम, भाटीया व सायन अस्पताल में हो रहा है। घायलों में 8 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यहां आग पर काबू पाया जा चुका है। 

मिली जानकारी के अनुसार लोअर परेल में व्यावसाईक क्षेत्र में होटल मोजो नाईट क्लब के लिए जाना जाता है। इस होटल में टेरेस पर रात में पार्टी चल रही थी। अचानक रात में यहां 12 बज कर 27 मिनट पर छोटी आग लगी थी। 10 मिनट में ही यह आग तेज हो गई और तत्काल इंतजाम न करने से यह आग 1 बजते- बजते विकराल रुप धारण कर चुकी थी। जिससे होटल में पार्टी मना रहे लोगों में अफरातफरी मच गई । इस घटना में प्रमिला, तेजल गांधी, खुशबू बंसल, विश्वा ललानी, पारुल लकड़ावाला, धैर्य लालानी, किंजल शहा, कविता धरानी, शेफाली जोशी ,यशा ठक्कर, सरबजीत परेला, प्राची खेतानी, मनीषा शहा, प्रीती राजगीरा की मौत हो गई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही महानगरपालिका आयुक्त अजोय मेहता घटनास्थल पर पहुंच कर यहां जायजा लिया था। केएम अस्पताल में 14 शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। मृतकों में दो लोग अहमदाबाद के हैं , इनका शव अहमदाबाद भेजे जाने की प्रक्रिया शुरु है। 

Related Articles

Back to top button
Close