Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

लोकमान्य तिलक के परपोते व कांग्रेस के दिग्गज नेता रोहित पर बलात्कार का मामला दर्ज

मुंबई, 18 जुलाई : महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के परपोते  व कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर बलात्कार का मामला पुणे स्थित विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में सोमवार को देर रात दर्ज किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार रोहित तिलक पर एक महिला वकील ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप रोहित तिलक पर लगा है। यह मामला पुणे के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में 41 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला के शिकायत के अनुसार शादी का लालच देकर रोहित तिलक द्वारा बार बार शारिरिक शोषण करने का आरोप महिला ने लगाया है। जब महिला ने रोहित तिलक पर शादी का दवाब बनाया तो महिला के साथ मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप भी महिला ने लगाया है।

स्मृति ईरानी को सूचना प्रसारण एवं नरेंद्र तोमर को शहरी विकास का मिला कार्यभार

इस मामले में सोमवार देर रात मामला दर्ज किया है। रोहित तिलक ने 2014 में कांग्रेस का टिकट हासिल कर चुनाव लड़ा था। पुणे के कसबा पेठ विधानसभा मतदार संघ से भाजपा के नेता गिरीश बापट के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन इस चुनाव में रोहित तिलक बुरी तरह पराजित हुए थे। रोहित तिलक यह लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के परपोते हैं साथ ही विधान परिषद के पूर्व सभापति जयंतराव तिलक के पोते व तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के कुलगुरू दीपक तिलक के बेटे हैं।

संबंधित महिला अपने पति से पिछले 10 सालों से अलग रह रही थी। पीड़ित महिला और रोहत तिलक की दो साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान पहचान हुई थी। उसके बाद रोहित तिलक ने महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार, अप्राकृतिक संबंध और मारपीट करने का आरोप महिला ने लगाया है।

Related Articles

Back to top button
Close