उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

लड़की ने शादी से इनकार किया तो चाकू से किया हमला , गिरफ्तारी के बाद भी शादी की जिद पर अड़ा !

भदोही, 03 फरवरी : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार को एक युवक ने शादी से इंकार करने पर छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा को बचाने के दौरान उसकी छोटी बहन भी घायल हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना गोपीगंज कोतवाली इलाके के प्रयागदासपुर गांव की है। इंटर की छात्रा रंजू पाल और उसकी बहन जानकी पर एक लड़के ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी विपिन पड़ोसी गांव भीमपुर का रहने वाला है। विपिन छात्रा से शादी करना चाहता था और शादी की बात करने छात्रा के घर गया। जब छात्रा के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने कई बार छात्रा पर वार किए। इसी बीच छात्रा की छोटी बहन जानकी बचाने आई तो उस पर भी विपिन ने हमला कर दिया। उसके हाथ में भी चाकू लगा है। छात्राओं को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। रंजू की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया जा रहा है। 

साध्वी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार इस संत का इतिहास रहा हैं आशिक मिजाज !

पुलिस ने चाकू के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर पर आरोपी गिरफ्तारी के बाद भी कह रहा है कि वह शादी करेगा तो उसी से करेगा।

सीओ ज्ञानपुर रामकरण ने बताया की आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा इस हालत में नहीं है कि उसका बयान लिया जा सके। छात्रा जब बोलने की हालत में होगी तो उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close