खबरेदेशनई दिल्ली

वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा के इस्तीफा से कांग्रेस को लगा झटका.

नई दिल्ली, 28 जनवरी=  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय विदेश मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसएम कृष्णा ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अपने निर्णय की जानकारी देते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है और कांग्रेस कार्यसमिति सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी से इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा है कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं| वहीं सूत्र बता रहे हैं कि वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से नाराज चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 84 वर्षीय कृष्णा 1968 में पहली बार मान्डया से सांसद बने थे।

Related Articles

Back to top button
Close