खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

वसई-विरार महापौर : बविआ के रुपेश जाधव महापौर और प्रकाश रॉड्रिक्स उपमहापौर पद पर चुने गए निर्विरोध

विरार(आर एन सिंह) वसई-विरार शहर महानगर पालिका में महापौर पद पर रुपेश जाधव और उपमहापौर पद के लिए प्रकाश रॉड्रिक्स का निर्विरोध चुनाव किया गया है| आगामी ढ़ाई वर्षों के लिए महापौर की सीट जनरल वर्गों के लिए थी| युवाओं को मौका देते हुए रुपेश जाधव और प्रकाश रॉड्रिक्स का चुनाव किया गया है| इनके विरोध में पार्टी की ओर से किसी की उम्मेदवारी नहीं होने के कारण बुधवार को दोनों निर्विरोध चुनाव किया गया| 
ज्ञात हो कि वसई-विरार शहर महानगर पालिका में महापौर का प्रथम ढ़ाई वर्ष का कार्यकाल २८ दिसम्बर को समाप्त हो गया| आगामी ढ़ाई वर्ष के लिए महापौर और उपमहापौर पद का जनरल वर्गों की उम्मेदवारी के लिए खुला हुआ था| पालिका में सत्ताधारी बहुजन विकास आघाड़ी के १०९ नगर सेवक है,जिसके कारण सत्ता पक्ष की ओर से महापौर चुने जाने वाला था| शनिवार महापौर पद के लिए प्रभाग समिति सभापती रुपेश जाधव और नवघर माणिकपुर स्थित सभापती प्रकाश रॉड्रिक्स की ओर से महापौर और उपमहपौर पद के लिए निवेदन किया गया था| वही शिवसेना के ५ और एक भाजपा नगर सेवक है|
bva
इनके द्वारा उक्त पद को लेकर निवेदन नहीं भरा गया था| बुधवार दोपहर के बाद महापौर चुनाव प्रक्रिया संपन्न किया गया| मुंबई उपनगर जिलाधिकारी संपदा मेहता की ओर से दोनों के निवेदन को वैध घोषित करते हुए दोनों को निर्विरोध चुनाव होने की घोषणा की गयी|रुपेश जाधव वर्ष २००० में आरपीआई की ओर नालासोपारा नगर परिषद के लिए चुने गए थे | रामदास आठवले के शिष्य के रूप में जाने जाते हैं| उस समय वे सबसे कम उम्र के नगर सेवक थे| वर्ष २००५ के चुनाव में बहुजन विकास आघाडी में प्रवेश किया गया| पालिका के दूसरे कार्यकाल में रुपेश जाधव उपमहापौर के रूप में चुने गए| बुधवार पालिका की ओर से संपन्न हुए विशेष सभा में विभिन्न सदस्यों की ओर जाधव को शुभेच्छा दी गयी| प्रथम महिला महापौर की ओर से शुभेच्छा देते कहा गया कि महापौर का पद स्वयं के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों का कार्य करने के लिए दिया गया है| नवनिर्वाचित महापौर रुपेश जाधव ने कहा कि प्रथम महिला महापौर मां के समान है और उन्होंने अपने बेटे को महापौर पद देने के लिए अपने पद का त्याग किया है | 
उन्होंने मनपा विकास कार्य पर ध्यान केंद्रित करने का आश्वसन दिया है| मनपा महापौर बनने पर जाधव के समर्थकों में ख़ुशी  की लहर दौड़ गयी है| युवा नेतृत्व की कमान संभालने के बाद पूर्व उपमहापौर व वर्तमान में सभापती की कमान संभाले हुए थे| बहुजन विकास आघाड़ी इस युवा व तेज तर्रार कार्यकर्ता से क्षेत्र की जनता काफी आश लगाए हुए है| महापौर चुने जाने के बाद उत्तर भारतीय महासंघ की ओर से रुपेश जाधव को बधाई दी गयी है| इस अवसर पर उभाम के संस्थापक राधेश्याम मिश्रा, कार्याध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामजतन पाल और भीम सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे |   

Related Articles

Back to top button
Close