खबरेबिज़नेस

विजय माल्या ने खोखा कंपनियों में लगाया बैंक का कर्ज

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (हिस)। जांच एजेंसियों के हवाले से जानकारी मिली कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से लिए हजारों करोड़ रूपये के कर्ज को खोखा कंपनियों में निवेश किया था। माल्या ने ये कर्ज बैंकों से अपनी एयरलाइंस किंगफिशर की माली हालत सुधारने के लिए ये कर्ज लिया था। विजय माल्या फिलहाल ब्रिट्रेन में रह रहा है और भारत सरकार उसके प्रर्त्यपण के लिए लगातार कोशिश कर रही है। 

जांच एजेंसियों, प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हवाले से जानकारी मिली है कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से छह हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का कर्ज अमेरिका, ब्रिट्रेन, फ्रांस और आयरलैंड जैसे देशों में बनाई खोखा कंपनियों में लगाया था। जिससे वो इस पैसें को भारत के बाहर भेज सके। विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रूपये का कर्ज है, जिसे चुकाए बिना वो भारत से भाग गया है। मार्च, 2016 से माल्या ब्रिट्रेन में रह रहा है, और भारत सरकार ब्रिट्रेन प्रशासन से लगातार माल्या के प्रर्त्यपण के लिए कह रही है।

Related Articles

Back to top button
Close