उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

विद्यार्थियों के सपनों का कैम्पस बनाएगा गोरखपुर विश्वविद्यालय, मांगा सुझाव

गोरखपुर, 02 नवम्बर(हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सुधार की प्रक्रिया शुरू है। अब इसे संवारने को विद्यार्थियों का सहयोग लिया जाएगा। विवि प्रशासन ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। कैम्पस में सुझाव पेटिका लगाकर विद्यार्थियों की राय मांगी जा रही है। कैम्पस को छात्रों के सपनों की तरह सजाने और छात्र सुविधाएं उपलब्ध करने को सुझाव मांगा गया है। इसके लिए कैम्पस में सुझाव पेटिकाएँ लगा दी गयी हैं।

विश्वविद्यालय परिसर को सुंदर करने और विद्यार्थी सुविधाओं के विकास के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शुरू किया गया प्रयास अब परवान चढ़ने लगा है। ऐसे में इसे और दुरुस्त किया जाना है। विशेषज्ञों और तकनीकी जानकारों की योजना को मूर्त रूप में जुए विवि प्रशासन ने अब छात्रों के मन में चल रही योजनाओं को भी धरातल पर उतारने का निर्णय लिया है। इसे अभियान के रूप में लिया जा रहा है और अधिकाधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने को प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
चुनिंदा स्थानों पर लग रही सुझाव पेटिका

विवि प्रशासन ने परिसर में चुनिंदा स्थानों पर सुझाव पेटिकाएँ लगाने का काम शुरू किया है। पहली सुझाव पेटिका कुलसचिव कार्यालय के बाहर लगाई गई है। यह पेटिका दीक्षा भवन और मुख्य द्वार के पास भी लगाई जानी है। जरूरत पड़ने पर इसे विभागवार लगाने का प्रयास भी होगा।

बोले कुलसचिव

कुलसचिव शत्रोहन वैश्य के मुताबिक कुलपति के निर्देश पर विद्यार्थी सुविधाओं के विकास का कार्य जारी है। ऐसे में छात्रों के मन मे चल रहे विकास के खाका को जानना भी जरूरी है। इसे मूर्त रूप देकर विद्यार्थियों के सपनों का कैम्पस तैयार किया जा सकता है, जिसमें हर सुविधाओं में साथ छात्रहित भी शामिल हो। इसलिए छात्र- छात्राओं के सुझाव महत्वपूर्ण हैं। इनके विचारों को जानने के बाद तकनीकी जानकारों की योजनाओं के रूप में धरातल पर उतारा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
Close