खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

विधान परिषद चुनाव में मुख्यमंत्री सहित 221 विधायकों ने किया मतदान

मुंबई, 07 दिसम्बर (हि.स.)। कांग्रेस से इस्तीफा देकर महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के विधान परिषद की सदस्यता से राजीनामा देने के बाद खाली हुई विधान परिषद की सीट पर चुनाव शुरु है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित 221 विधायकों ने मतदान कर दिया है। मतदान की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस से नाराज चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने पहले भाजपा में जाने का मन बनाया था, पर भाजपा ने राणे को एनडीए में शामिल होने की सलाह देते हुए कहा कि वे नई पार्टी बना लें। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने नई पार्टी बनाते हुए जहां कांग्रेस से राजीनामा दे दिया, वहीं पर उन्हें विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा देना पडा था। इसी सीट के लिए आज गुरुवार, 07 दिसंबर को मतदान हो रहा है। 

इस चुनाव में शिवसेना के मिलिंद नार्वेकर को जहां एजेंट बनाया गया है, वहीं पर भाजपा के 102, शिवसेना के 51, राकांपा के 36 और कांग्रेस के 32 विधायकों ने मतदान कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने भी मतदान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जहां शाम को इस चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा, वहीं पर शीतकालीन अधिवेशन को लेकर सभी विधायकों की बैठक होने वाली है।

Related Articles

Back to top button
Close