खबरेबिहारराज्य

विधायक ने विद्यालय की बाउंड्री का किया शिलान्यास

दरभंगा, 17 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बिरौल प्रखंड के पोखराम उतरी पंचायत स्थित प्लस टू कमला उच्च विद्यालय पोखराम में बाउंड्री निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को स्थानीय विधायक शशि भूषण हजारी ने किया। 

यह चहारदीवारी कुल 12 लाख 89 हजार 500 रुपये की लागत से बनेगी। इस निर्माण कार्य से पोखराम गांव के शिक्षा प्रेमियों में काफी हर्ष है। 
विधायक हजारी ने यहां बताया कि शीघ्र ही पोखराम गांव में दो सड़कों एवं कठपुलिया का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से विद्यालय के पुराने भवन की मरम्मति विद्यालय के विकास मद से करवाने की मांग की, जिसका उपस्थित ग्रामीणों ने समवेत स्वर में समर्थन किया। 

मौके पर उप प्रमुख मुकेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी, मुखिया पति रणधीर चौधरी सहित दर्जनों स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close