महाराष्ट्रमुंबई

विरार : बविआ के नगरसेवक व सभापती पटेल पर बीजेपी ने आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग , पद का दुरूपयोग अनधिकृत निर्माण करने का आरोप.

विरार(आर एन सिंह)4 दिसम्बर :  वसई-विरार शहर महानगर पालिका के मनपा क्षेत्र में बविआ के नगर सेवक पटेल पर पद का दुरूपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है| अनधिकृत निर्माण में आपराधिक मामले के साथ ही उनके पद को भी निरस्त करने की मांग जिला भाजपा उपाध्यक्ष की ओर से की गयी| साक्ष्य और शिकायत के बाद भी मनपा कार्रवाई को लेकर टाल-मटोल करती दिखाई दे रही है| वसई-विरार जिला भाजपा उपाध्यक्ष की ओर से मामले को नगर विकास मंत्री सहित मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से शिकायत की गयी है|
kbn10 news ,virar 123
 .
ज्ञात हो कि वसई- विरार शहर महानगर पालिका के वर्ष २०१५ के नगरसेवक चुनाव में बविआ से अब्दुलहक सुलेमान पटेल नगर सेवक रूप में चुने गए है| पटेल नगर सेवक के साथ ही साथ सत्तासीन पार्टी में मनपा के प्रभाग समिति “फ” पेल्हार में बतौर सभापती के पद कार्य कर रहे है| अब्दुलहक सुलेमान पटेल मनपा में एक ऊंची कद वाले व्यक्ति हैं| दूसरे शब्दों में सत्तासीन पार्टी के काफी निकटवर्तीयों में भी सुमार रखते है| गौरतलब है कि मनपा क्षेत्र में रियल इस्टेट एक मात्र व्यवसाय है,जो निर्वाद्ध रूप से फल-फुल रहा है| उक्त व्यवसाय में ऑटो चालक से लेकर नगर सेवक व सभापती सहित सत्तासीन पार्टी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लिप्त दिखाई दे रही है|
 .
 .
मनपा प्रभाग समिति “फ” के सभापती द्वारा भी गांव मौजे गोखिवरे स्थित सर्वे नं. २३३ब, २३३क और सर्वे नं. २८१ हिस्सा नं.१ को वर्ष १२ मई २००८ में तत्कालीन सिडको से निर्माण के लिए अनुमति प्राप्त हुई थी। इसके बाद २८ नवंबर २००८ से १२ जून २०१३ में इसी प्रकार १ जून २०१५ में वीवीसीएमसी की ओर से वीवीएमसी/टीपी/आरडीपी/वीपी-०१९६/०६१/२०१५-१६ में निर्माण की अनुमती दी गयी| बविआ के सभापती की ओर से प्रस्तुत ले आउट में ६ इमारत की अनुमती दी गयी है| उनमें से २ व ३ नं. की बिल्डिंग में एक महला अधिक बनाया गया है|  भ्रष्ट मनपा द्वारा उक्त नगर सेवक के अवैध निर्माण को वर्ष ७ नवंबर २०१२ में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) भी दिया गया| पटेल को वर्ष १ जून २०१५ में उसे पुनर्निर्माण की अनुमती दी गयी| वसई-विरार शहर जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज पाटिल ने कहा मनपा की कार्रवाई अवैध और आपराधिक है|
 .
 .
निर्माण की ले आउट के बाद हुए अनधिकृत निर्माण कार्य की जानकारी मनपा आर्किटेक्ट संजय नारंग की ओर मनपा में लिखित रूप से कोई सूचना नहीं दी गयी| भाजपा उपाध्यक्ष ने बविआ नगर सेवक व सभापती अब्दुलहक सुलेमान हक पटेल को अनधिकृत बांधकाम संलिप्तता के कारण उक्त जिम्मेदार पद से रद्द करने की बात कही गयी है| नगर सेवक चुने जाने के बाद यह घर पट्टी मनपा द्वारा लगायी गयी है| पटेल द्वारा निर्माण किया गया अनधिकृत महला अपनी पत्नी फिरोजा ए एच पटेल के नाम से भाड़े का करारनामा के रूप पंजीकृत किया गया है| भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटिल ने कहा कि पटेल के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने, पुनर्निर्माण बांधकाम अनुमती को निरस्त करने  सहित अवैध निर्माण मामले में एमआरटीपी के तहत मामला दर्ज किया जाये|
 .
इसी प्रकार नगर सेवक द्वारा अनधिकृत बांधकाम में लिप्त नगर सेवक अयोग्य होते है | भाजपा उपाध्यक्ष की ओर से पटेल के नगर सेवक पद को निरस्त करने की मांग की गयी है| उनके द्वारा २६ अगस्त २०१७ और २८ नवंबर २०१७ को मनपा में पत्र भी दिया गया है, लेकिन ३ माह बाद भी मनपा द्वारा पटेल पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है| मनपा की ओर कोई सुनवाई नहीं होते देख पाटिल ने नगरविकास राज्य मंत्री सहित मुख्यमंत्री को पत्र देकर उक्त मामले की शिकायत की गयी है| 
.

Related Articles

Back to top button
Close