खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

विरार : महापौर के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,मनपा मुख्यालय भूमिपूजन समेत वाहनों का किया गया लोकार्पण .

विरार (आर एन सिंह)27 नवम्बर :  वसई विरार शहर महानगर पालिका की प्रथम महापौर के जन्मदिन के अवसर पर मनपा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| उक्त अवसर पर प्रशासकीय भवन का और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया गया| वही कॉम्पक्टर्स और अग्निशामक वाहनों का लोकापर्ण किया गया| इस अवसर पर भाजपा सांसद, जिले के पालक मंत्री, विधायक सहित मनपा महापौर आदि गणमान्य उपस्थित हुए| 
ज्ञात हो वसई विरार शहर महानगर पालिका की प्रथम महिला महापौर के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया| इस अवसर पर मनपा की ओर से कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया गया| कर्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालघर सांसद चिंतामण वनगा और पालघर पालक मंत्री व आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा मुख्य रूप से उपस्थित हुए| महापौर प्रवीणा ताई ठाकुर द्वारा विवा जांगिड़ कॉम्प्लेक्स विरार पूर्व में अमृत अभियान योजना के तहत नए पानी की पाइप लाईन का भूमिपूजन किया गया।
kbn10 news ,virar .vasyi mnp (3)
इसी तरह से मुख्य कार्यालय विरार पश्चिम अंतर्गत स्थित विराट नगर में प्रशासकीय भवन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उद्धघाटन किया गया| उक्त अवसर पर २० कॉम्पक्टर्स व ४ अग्निशामक वाहनों का लोकापर्ण किया गया| मनपा द्वारा नए प्रशासकीय भवन में ६ठें महले पर प्रेस रूम की व्यवस्था की गयी है| यह योजना ३ वर्ष में पूर्ण की जाएगी| अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न मनपा यह मुख्यालय अपने आप में एक अनोखा होने की बात कही गयी है| उक्त भवन में गार्डेन, ऑडेटीरियम और कैंटीन आदि की व्यवस्था होगी|
बाहर यह मुख्यालय किसी भी ५ सितारा होटल या कॉर्पोरेट ऑफिस की तरह नजर आएगा| इसी तरह से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण १ वर्ष ६ माह की अवधी में पूर्ण की जाएगी| इसके तहत राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों को तैयार किया जायेगा| कार्यक्रम में महापौर प्रवीणा ठाकुर, विधायक हितेंद्र ठाकुर, क्षितिज ठाकुर और मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न योजनाओं का उद्धघाटन किया गया|
kbn10 news ,virar .vasyi mnp (2)
उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक हितेंद्र ठाकूर, क्षितिज ठाकूर, विलास तरे, पास्कल धनारे, अमित घोडा, रविन्द्र फाटक, आनंद ठाकूर, कविता किरकिरा, उपमहापौर उमेश नाईक, मनपा प्रभाग सभापति अब्दुलहक़ पटेल, भरत मकवाना, राजेश ढगे, मनपा उपायुक्त राजेंद्र लाड, संजय हेरवाड़े, नगरसेवक प्रशांत राउत, पंकज पाटिल, सलिमुन्निसा अमजद समानी, समाज सेवक भाष्कर पुजारी, अमजद अली समानी (भुट्टो), बलीराम जाधव,  भाजपा से राजन नाईक, मनोज बारोट  एवं संजय म्हात्रे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close