Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

वूमेन वेलफेयर प्रोजेक्ट की ब्रांड एंबेसडर बनीं शबाना आजमी

आजमगढ़ (ईएमएस)। सिनेतारिका व सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी का ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर के लिए नामांकन किया गया है। दुनिया भर में महिलाओं की भावी पीढ़ी के स्तर को सुधारने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति रहीं हिलेरी क्लिंटन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर फार वूमन इन पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट के लिए यह नामांकन किया गया है। इसके बाद हाल ही में उन्हें ‘ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर फॉर वुमेन इन पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट (डब्ल्यूपीएसपी) का एंबेसडर चुना गया है। हिलेरी अमेरिकी स्टेट विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम चला रही हैं। यह दुनियाभर की सरकारी और निजी संगठनों में महिलाओं के प्रभाव को बढ़ाने की एक नई पहल है, जिसे हिलेरी ने अमेरिकी विदेश विभाग, सेवन सिस्टर कॉलेज ऑफ बर्नाड कॉलेज, ब्रिन मॉवर कॉलेज, माउंट होयोक कॉलेज, स्मिथ कॉलेज और वेलेस्ली कॉलेज के साथ साझेदारी में शुरू किया है।

नामांकन से उत्साहित आजमगढ की मेंजवां की मूल निवासी शबाना कहती हैं कि पब्लिक सर्विस की इस योजना के लिए महिलाओं के वैश्विक नेता राजदूत के रूप में मनोनीत होने के लिए नामांकन करना देश के सम्मान जैसा है। शबाना ने ट्वीट किया, मैं ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर फॉर वुमेन इन पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट विल्सन सेंटर, अमेरिका, के रूप में मनोनीत होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस मौके पर शबाना को टिस्का चोपड़ा और दिव्य दत्ता जैसे कई कलाकारों ने बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य एक महत्वपूर्ण मिशन है, जिसे केवल तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब हम सभी महिलाओं को नेतृत्व करने और सक्षम करने के लिए सक्षम हो जाएं। शबाना जो हमेशा महिला अधिकारों की बात किया करती हैं, वह अपनी वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले शबाना भी शबाना मिजवान वेलफेवर सोसाइटी चला रही हैं। जो औरतों की मदद के लिए बनाई गई थी, ताकि महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
Close