Home Sliderदेशनई दिल्ली

शाह और सोनिया ने भी पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण

नई दिल्‍ली, 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने 11 अशोका रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडा फहराया।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर ध्‍वजारोहण किया। उसके बाद भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। इस दौरान पार्टी के कई आला नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर PM ने लांच की वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए वेबसाइट

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भी पार्टी मुख्‍यालय पर तिरंगा फहराकर पार्टी कार्यकर्तांओं और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई आला नेता भी मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Related Articles

Back to top button
Close