उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

श्याम जयन्ती पर निकली शोभायात्रा, दस दिवसीय श्याम ध्वजा प्रभात फेरी का समापन

वाराणसी, 31अक्टूबर (हि.स.)। श्री श्याम जयंती पर श्याममंडल के बैनर तले मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोगों के साथ महिलाओं ने भी भागीदारी की। मैदागिन स्थित बाल पातालेश्वर हनुमान मंदिर से निकली शोभायात्रा शहर के चौक बांसफाटक गोदौलिया होते हुए लक्सा स्थित श्याम मंदिर पहुंची। इसी के साथ दस दिवसीय श्याम ध्वजा प्रभात फेरी का समापन हुआ।

श्याम मंदिर पहुंचने पर श्याम प्रभु के चरणों में निशान अर्पण के पश्चात ध्वज शिखर पर लगा दिया गया। इसके उपरांत श्याम चालीसा पाठ व आरती की गई।

शोभायात्रा में सबसे आगे श्याम नाम का धुन बजाते हुए बैंड वाले चल रहे थे। ठीक उनके पीछे मशाल ज्योति हाथ में लिए विश्वनाथ अग्रवाल चल रहे थे। शोभायात्रा में माखन खाते हुए भगवान कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रात में श्याम मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में श्याम मंडल के प्रमोद बजाज, विनोद खेमका, राकेश अग्रवाल, दीपक तोदी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
Close