खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

संपत्ति विवाद में युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

मुंबई, 27 दिसम्बर (हि.स.)। मुंबई के पश्चिमी उपनगर मेें स्थित गोरेगांव के बांगुरनगर में संपत्ति विवाद में सुनील भिवा कातेले (30) नामक युवक को जिंदा जला देने का प्रयास बुधवार को किया गया। गंभीर रूप से जली अवस्था में युवक को इलाज के लिए नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक को जलाने के आरोप में उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई उपनगर के गोरेगांव पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गोरेगांव के बांगुरनगर में स्थित आदिवासी पाडा में रहने वाले युवक सुनील भिवा कातेले (30) को रूम में बंद करके बुधवार की सुबह में आग लगा दिया गया। बताया जाता है कि कातेले दिव्यांग हैं और इसी वजह से उसे आसानी से काबू में करके रूम में बंद कर दिया गया और आग लगा दी गई। 

साईंबाबा की झोली में चार दिन में भक्तों ने चढ़ाया पांच करोड़ का चढ़ावा

दिव्यांग कातेले को गंभीर रूप से जली अवस्था में इलाज के लिए मुंबई शहर के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिव्यांग युवक को जलाकर मार डालने के प्रयास की खबर जैसे ही पुलिस को लगी, वह वैसे ही बिना विलंब किए मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों की सहायता से सुनील को रूम से निकाला और तत्काल उसे इलाज के लिए नायर अस्पताल में भिजवा दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके दिव्यांग युवक सुनील के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Close