खबरेराज्य

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल

बरपेटा, 03 फरवरी (हि.स.)। निचले असम के बरपेटा जिले के पाठशाला में बाइक और एक वाहन के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की तड़के सुबह पाठशाला में बाइक व अन्य एक वाहन के बीच हुई भिड़ंत में बाइक पर सवार रिना कलिता नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति और उसकी पुत्बरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ। पुलिस ने पति और बच्ची को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। 

जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटना का मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला वाहन मौके से फरार होने में सफल हो गया।

Related Articles

Back to top button
Close