खबरे

सनी लियोनी ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए किया कुछ ऐसा की हर जगह हो रही हैं तारीफ

मुंबई (24 अगस्त): केरल में आए बाढ़ ने बहुत तबाही मचाई है। बॉलीवुड के सितारे बढ़चढ़ कर केरल के लोगों की मदद कर रहे हैं।  पीड़ितों की मदद के लिए सनी लियॉन आगे आई है।

इससे पहले भी सनी लियॉन केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए करीब 5 करोड़ दान कर चुकी हैं। और अब सनी और उनके पति ने केरल के लोगों के लिए 1,200 किलो अनाज दान किया है। इसमें दाल और चावल शामिल है। सनी ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

https://www.instagram.com/p/Bm1JPhJnSVh/?taken-by=sunnyleone

पोस्ट शेयर करते हुए सनी लियॉन ने लिखा है ,”आज डेनियल वीबर और मैं आशा करते हैं कि केरल के कई लोगों को भोजन कराने में सक्षम हो सकेंगे, जिन्हें 1200 किलोग्राम 1.3 टन चावल और दाल के साथ गर्म भोजन की जरुरत है। मुझे पता है कि वास्तव में उन्हें और भी जरुरत होगी और यह मेरी इच्छा है कि मैं और भी ज्यादा कर सकूं। मानवता के रुप में  आप लोगों ने लोगों को मदद पहुंचाकर बेहतरीन काम किया है। आप लोग महान हो!’ 

आप को बता दे , अब तक इस आपदा में करीब 400 के करीब लोग अपनी जान गवां चुके हैं वहीं कई लाख लोग बेघर हो गए हैं।

100 साल के इतिहास में ऐसा भयानक मंजर केरल में कभी देखने को नहीं म‍िला। इस मौके पर देशभर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। मदद के ल‍िए कई बॉलीवुड स‍ितारों ने हाथ बढ़ाया है। सदी के महानायक अम‍िताभ बच्‍चन से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तक ने रुपये र‍िलीफ फंड में दान क‍िए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close