खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सवा दो करोड़ की डकैती की मुखिया निकली पुलिसकर्मी की पत्नी , गिरफ्तार

मुंबई, 21 नवम्बर :  नवी मुंबई के वाशी क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में घुसकर सवा दो करोड़ रुपये की लूटपाट करने वाली टोली की मुखिया महिला अनिता म्हसाने के पुलिसकर्मी पति मुंकुंद म्हसाने को खारघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

खारघर पुलिस के अनुसार नोटबंदी के दौरान व्यापारी को एक करोड़ रुपये बदलकर देने का लालच दिया गया था। रुपये न बदलने के कारण व्यापारी के घर पर सवा दो करोड़ रुपये की डकैती की गई जिसकी मुख्य सरगना पुलिसकर्मी की पत्नी अनिता म्हसाने है। 

कर्जमाफी : किसानों के खाते में जमा हुए पैसे जा रहे हैं सरकार के पास

खारघर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद डकैती की मुख्य सरगना अनिता म्हसाने के पुलिसकर्मी पति मुकुंद म्हसाने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पुलिसकर्मी खांदेश्वर पुलिस थाने में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत है। इस मामले में मानसी उरनकर के खिलाफ भी ठगी का मामला दर्ज किया गया है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close