उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

सशस्त्र सीमा बल के 14 अधिकारी हुए सम्मानित

लखनऊ, 15 अगस्त : सशस्त्र सीमा बल सीमांत लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए सशस्त्र सीमा बल के दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया तथा बारह अन्य अधिकारी एवं जवानों को पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विमल ज्योति वर्मा ने किया।

मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र सीमा बल सीमांत लखनऊ में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पाइप बैंड और ब्रास बैंड के द्वारा बहुत ही सुंदर करतब दिखाते हुए बैंड का प्रदर्शन हुआ। कमान अधिकारी विजय सिंह द्वितीय ने सीमांत मुख्यालय परिसर में सभी अधिकारी एवं जवानों की उपस्थिति में झंडारोहण किया और महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में सभी अधिकारी एवं जवानों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्यकुशलता दिखाने की सीख दी गई। 

इसके साथ ही महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल सीमांत लखनऊ आलोक शर्मा ने 62 वी वाहिनी भिंगा की सीमा चौकी पर झंडारोहण किया तथा उपमहानिरीक्षक डीएस चौहान ने 42 वाहिनी कि सीमा चौकी पर जाकर झंडारोहण किया और जवानों के साथ स्वतंत्रा दिवस का उत्सव मनाया।

Related Articles

Back to top button
Close