Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेबिहारराज्य

सांसद के इकलौते बेटे की रोड एक्सीडेंट में मौत, खबर सुन कई बार सांसद हुए बेहोश

पटना, सनाउल हक़ चंचल-28 मई : वैशाली के लोजपा सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह की इलाहाबाद में सड़क हादसे में मौत की खबर मिलने के बाद राजीवनगर स्थित सांसद के आवास से लेकर वैशाली तक कोहराम मच गय। राजीवनगर में उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सब यही कह रहे थे- राजीव बहुत होनहार था। सब की आंखे नम थीं। जिस वक्त राजीव की मौत हुई, उस वक्त रामा सिंह झारखंड में थे। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही रामा सिंह बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। 

इधर, राजीवनगर स्थित आवास पर मौजूद उनकी मां वीणा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। राजीव की पत्नी को संभालना मुश्किल हो रहा था। राजीव की एक साल पहले ही शादी हुई थी। राजीव को संतान नहीं हुआ था। राजीव की पत्नी टेलीकॉम कंपनी में काम करती है। शादी के एक साल पूरा होने के बाद राजीव हिमाचल से पटना आए थे। शनिवार को राजीव अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

यह भी पढ़े : उज्जवला योजना में महिलाओं से पैसे लेने वाली छह गैस एजेंसियों को नोटिस

Related Articles

Back to top button
Close