उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

साइकिल यात्रा से पूर्व सपा नेताओं ने जनसभा में भाजपा पर बोला हमला

इलाहाबाद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य स्तरीय देश बचाओ-देश बनाओं अभियान के तहत समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पूर्व मंत्री सपा के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज सहित कई नेताओं ने साइकिल यात्रा को रवाना करने से पूर्व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला और इलाहाबाद छात्रसंघ की जीत को मोदी के विकास के झूठे रथ को रोकने में कामयाब हुए विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 

सपा की बुधवार दोपहर बाद शुरू हुई साइकिल यात्र इलाहाबाद सपा कार्यालय से निकलकर भदोही, वारणसी, जौनपुर, आमगढ़, बाराबंकी आदि जनपदों से होते हुए 4 नवम्बर को लखनऊ स्थित सपा के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचेगी। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के समझ रैली का समापन होगा। 

सपा साइकिल रैली को व्यापक और प्रभावशाली बनाने के लिए चारों युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, लगभग एक दर्जन एम.एल.सी. व विधायक तथा पूर्व मंत्री सहित दर्जनों प्रमुख नेतागण इस कार्यक्रम में शामिल हुए। देश बचाओं-देश बनाओं रैली के संयोजक रक्षा मंत्री यादव एवं सुनील यादव ने बताया कि भाजपा की छलावी नीति से युवा सहित सभी वर्ग पूरी तरह परेशान हो चुका है। भाजपा के विकास के झूठे वादों की पोेल खुल चुकी है। अब तक भाजपा का विकास जमीन तक नहीं पहुंचा है। जिससे आम जनता का भाजपा से मोह टूट रहा है। 
साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक विजमा यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव इन्द्रजीत सराज, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, कृष्णमूर्ति सिंह यादव, सपा नेता लल्लनराय, विनोद चन्द्र दुबे सहित कई सपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 

Related Articles

Back to top button
Close