उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

सिरफिरे प्रेमी ने पहले प्रेमिका का गला दुपट्टे से दबाया फिर खुद लगा ली फांसी !

कानपुर, 30 जून : घाटमपुर बिरहर चौकी क्षेत्र के गांव ताजपुर में एक प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका का गला उसके दुपट्टा से कस दिया लेकिन घरवालों के आ जाने पर भाग गया। बाद में उसने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

गांव ताजपुर में मेवालाल सोनकर की पुत्री दिव्या अपने घर में अकेली थी। घर के सभी लोग खेतो में काम के लिए गए थे। तभी गांव का ही विवेक सोनकर उम्र 24 दिव्या को घर में अकेला पाकर घुस आया। युवती के पिता का आरोप है कि मैं जब आया तो वह मेरी पुत्री के गले में दुपट्टा से गला कस रहा था। मुझे देखकर युवक भाग गया। मैंने गले में लगा फंदा छुड़ाया और बेटी दिव्या को लेकर भीतरगांव अस्पताल लेकर पहुंचा। लड़की कुछ बोल नहीं पा रही है। लड़की की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर विवेक सोनकर ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। गांव में दोनो पक्षो में तनाव का माहौल है।

मृतक लड़के विवेक सोनकर के परिजन लड़की के परिजनों के ऊपर आरोप लगा रहे है कि लड़की के घर वालो ने मेरे लड़के को मार दिया। पुलिस घटना की जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।

Related Articles

Back to top button
Close