Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सुषमा ने चीन विवाद पर सर्वदलीय बैठक बुलाई

नई दिल्ली, 13 जुलाई : केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन सीमा पर लगातार बढ़ते घटनाक्रम के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सुषमा ने यह बैठक शुक्रवार को शाम 5 बजे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर बुलाई है। 

सूत्रों के अनुसार सुषमा ने इस बैठक में सभी पार्टियों के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया है। बैठक के बारे में लोकसभा और राज्यसभा में सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बैठक में हाल ही में बॉर्डर पर हो रहे चीन के साथ विवाद के मुद्दे पर सभी जानकारियां दी जाएगी। दरअसल भारत, चीन और भूटान सीमा पर स्थित डोकलाम पर चीन अपना दावा कर रहा है। वहीं भारत और भूटान का कहना है कि ये हिस्सा भूटान का है और विवादित है। 

राष्ट्रपति चुनाव : मीरा कुमार समर्थन जुटाने के लिए आज जाएंगी भोपाल

गौरतलब है कि डोकलाम के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। इस दौरान चीन की तरफ से लगातार उकसाने वाले बयान आ रहे हैं। वहीं चीनी सरकार के मुख्यपत्र माने जाने वाले पीपुल्स डेली ने भी मंगलवार को अपने संपादकीय पन्ने पर 22 सितंबर 1962 में छपे एक भड़काऊ संपादकीय को दोबारा प्रकाशित किया है। इस लेख में उसने ‘क्षेत्रीय उकसावे’ को लेकर भारत को चेतावनी दी है। 

Related Articles

Back to top button
Close