Home Sliderदेशनई दिल्ली

सुषमा स्वराज से मिले मालदीव के विदेश मंत्री

नई दिल्ली, 11 जनवरी (हि.स.)। हिन्द महासागर में स्थित द्वीप देश, मालदीव के राष्ट्रपति के विशेष दूत के रूप में मालदीव के विदेश मंत्री डॉ. मोहम्मद असीम ने गुरूवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अपनी एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए मेहमान विदेश मंत्री मालदीव के राष्ट्रपति के विशेष दूत के रूप में आए हैं। सुषमा स्वराज और डॉ. मोहम्मद असीम के बीच भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा हुई। दोनों ही पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया। मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा कि ‘इंडिया फर्स्ट’ हमेशा से उनकी विदेश नीति का अहम हिस्सा रहा है। सुषमा स्वराज ने कहा कि मालदीव हमेशा से भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का हिस्सा रहा है। 

मेहमान विदेश मंत्री भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए भारत आए हैं। वे गुरूवार रात को ही वापस मालदीव लौट जाएंगे। 

Related Articles

Back to top button
Close