उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

सुहावने मौसम और हलकी बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

लखनऊ, 25 जुलाई : सुहावने मौसम और हलकी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत रही। मंगलवार को राजधानी में आम तौर पर बदल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हलकी बरसात भी हुई लेकिन बीच-बीच में चिलचिलाती धूप भी निकली। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि बीते 24 घंटों में बारिश की मुख्य राशि जमिनिआ, दूधी, कल्पी, गोरोवाल, कार्वी, सोरों, केसरगंज, लालगंज, आओंला, सीतापुर, इलाहाबाद, उन्नाव, भिनगा, दुरून में दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में प्रमुख शहरों में बहराइच सबसे गरम रहा, यहां का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वांचल के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका जताई।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश का तापमान सामान्य है। आगरा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की सम्भावना है।

वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
पूर्वांचल के कई और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज आने की सम्भावना है। कल राजधानी में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हलकी बारिश और गरज आने की सम्भावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। कल पूर्वांचल के कुछ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज आने की सम्भावना है।

Related Articles

Back to top button
Close