Home Sliderदेशनई दिल्ली

स्किल इंडिया-स्टार्ट अप इंडिया’ स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित : PM

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण के 125 साल पूरे होने पर विज्ञान भवन में छात्रों को सम्बोधित करते हुए आज स्वरोजगार की तरफ आगे बढ़ने और स्किल पर कार्य करने की अपील की। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘विवेकानंद जी ने जमशेदजी टाटा से कहा था कि भारत में उद्योग लगाओ, टाटा ने भी यह माना कि स्वामी जी से उन्हें प्रेरणा मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘स्वामी विवेकानंद ने नॉलेज और स्किल को अलग किया। मेरे देश का नौजवान जॉब मांगने वाला नहीं, देने वाला बनना चाहिए। हमारे देश की युवा पीढ़ी में वह जोश चाहिए जिससे इनोवेशन करे, बिना असफलता, सफलता नहीं मिलती। मैं चाहता हूं कि देश के नौजवान इनोवेशन लाएं और देश की समस्याओं का समाधान करें।’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने स्किल इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित बताया। स्वामी विवेकानंद ने वन-एशिया का कॉन्सेप्ट दिया था, जो सांस्कृतिक विरासत से धन्य है| उसमें दुनिया की समस्याओं का समाधान करने की ताकत है। 
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम आज विवेकानंद जी के भाषण के 125 साल, दीनदयाल जी की जन्म शताब्दी और विनोबा भावे जी की जयंती मना रहे हैं| हम संकटों से घिरे विश्व को तब कुछ दे पाएंगे जब अपने ऊपर गर्व करेंगे।’ 

गंदगी फैलाने वालों को वंदे मातरम बोलने का हक नहीं : PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वर्ष 2022 में रामकृष्ण मिशन के 125 साल और आजादी के 75 साल होंगे| क्या हम कोई संकल्प ले सकते हैं? 
प्रधानमंत्री ने छात्रसंघ चुनावों पर भी खुले दिल से अपनी बात रखते हुए कहा, ‘छात्र संघ के चुनावों में उम्मीदवार कई वादे करते हैं| कभी यह वादा नहीं करते कि कैंपस साफ रखेंगे। अगर आजादी के 75 साल मनाने हैं तो गांधी, भगत सिंह, सुखदेव, सुभाषचंद्र और विवेकानंद के सपनों का हिंदुस्तान नहीं बनाएंगे’?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कॉलेज में कितने डे मनाए जाते हैं| क्या पंजाब कॉलेज ने तय किया कि केरल डे मनाएंगे? उनकी तरह कपड़े पहनेंगे, खेल खेलेंगे? केवल भांगड़ा से पंजाब नहीं बनता। गौरवगान आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए होना चाहिए, पीछे रुके रहने के लिए नहीं।’ 

Related Articles

Back to top button
Close