खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

स्पा के आड़ में चल रहा था देह व्यापार , 12 विदेशी लड़कियां हुई गिरफ्तार

मुंबई, 08 दिसम्बर : औरंगाबाद शहर के प्रोजोन मॉल में चल रहे दो स्पा और मसाज पार्लर पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन ग्राहकों के साथ 12 विदेशी लड़कियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने देह व्यापार का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मंत्रियों की गाड़ी पार्किंग में बाधा बन रहे डीएम कार्यालय के चार वृक्षों की कटाई

प्रोजोन मॉल में डी स्ट्रेस हब और अनंतरा नामक फैमिली स्पा है जिसमें अश्लील हरकतें और देह व्यापार होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने यहां पर छापा मारकर तीन ग्राहकों, एक मैनेजर और 12 विदेशी लड़कियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ये 12 विदेशी लड़कियां थाइलैंड की हैं और महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहते हुए देह व्यापार में लिप्त थीं। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close