खबरेविदेश

स्पेन में 11 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म , पुलिस जांच में चौंकाने वाला…..

मैड्रिड, 07 फरवरी : स्पेन में एक 11 साल की लड़की  ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिसिया पूछताछ में पता चला है कि उसके अपने 14 साल के भाई से संबंध थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। यह वाकया दक्षिण पूर्वी स्पेन के म्यूरिका शहर का है। 

पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि 14 वर्षीय बड़े भाई से संबंध बनाने के चलते वह गर्भवती हुई थी।

विश्व के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘ फाल्कन हैवी’ का सफल प्रक्षेपण

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी किशोर पर कोई केस नहीं चलेगा, क्योंकि बच्ची जब गर्भवती हुई थी तो किशोर की आयु 13 साल थी। स्पेन के कानून के तहत इतनी कम उम्र के किसी बच्चे पर आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। 

लड़की और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्ची और उसके परिजनों का कहना है कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी। पेट में दर्द होने पर वह बच्ची को यह समझकर अस्पताल ले गए थे कि उसे पेट से जुड़ी कोई समस्या है।बच्चे के पिता की प्रामाणिक पुष्टि के लिए बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close