उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

स्वतंत्रता सेनानी की उपस्थिति में डीएम ने दुर्ग पर फहराया तिरंगा

झांसी, 15 अगस्त : स्वतंत्रता की चिंगारी फूंकने वाली महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग पर जिलाधिकारी ने सदर विधायक और स्वतंत्रता सेनानी की उपस्थिति में स्वतंत्रता के 71वां जश्न मनाते हुए ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर बताया लेकिन उन्होंने उसके चरित्र का पतन होना बताते हुए इसे चिंतनीय कहा।

वर्षों से शौर्य की गाथा को अपने आप में समेटे वीरांगना के दृण निश्चय का साक्षी ऐतिहासिक दुर्ग पर भी स्वतंत्रता के 71वें जश्न को बड़े धूमधाम से मनाया गया। किले में जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी और सदर विधायक रवि शर्मा ने तिरंगा फहराते हुए सलामी दी और शांति के प्रतीक कहे जाने वाले सफेद कबूतरों को उड़ाया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। 

स्वंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी ने कहा कि देश ने स्वतंत्रता के बाद 70 सालों में भले ही तरक्की की है लेकिन इस बात को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता कि उसका चरित्र भी गिरा है। इस कारण बलात्कार, डकैती और लूट जैसी घटनायें आम हो गई हैं। सरकार योजनाओं के नाम पर जनता के साथ छलावा करती नजर आ रही हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्तोदय योजना का लाभ पात्र नहीं बल्कि अपात्रों को मिल रहा है। यह देश के लिए चिंतन का विषय है। 

वहीं, सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि झांसी एक वीरों की भूमि है। यहां आजादी के लिये लोगों ने बलिदान दिया है। पहले अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद कराया गया था और अब समय देश को गरीबी और बेरोजगारी से मुक्त कराने का है। जिसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। 

Related Articles

Back to top button
Close