Home Sliderखबरे

हरियाणवी छोरी मनुषि चिल्लर ने जीता ‘मिस इंडिया’ का ताज

मुंबई, 26 जून : गत रविवार को देर शाम मुंबई में हरियाणा की रहने वाली मनुषि चिल्लर को ‘मिस इंडिया’ 2017 के खिताब से नवाजा गया। पिछले साल की ‘मिस इंडिया’ रही प्रियदर्शनी चटर्जी ने मनुषि को विजेता का ताज पहनाया। इस मुकाबले में जम्मू कश्मीर की सना दुआ को उपविजेता माना गया और बिहार की प्रियंका कुमारी को तीसरा नम्बर मिला।

‘मिस इंडिया’ का खिताब जीतकर मनुषि चिल्लर अब इस साल दिसम्बर में चीन में होने वाली ‘मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसे ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा जैसी दिग्गज स्टार हीरोइनें जीत चुकी हैं। ‘मिस इंडिया 2017’ में मनुषि को खिताब के साथ-साथ मोस्ट फोटोजेनिक होने का पुरस्कार भी मिला।

manusi

‘मिस इंडिया’ का टाइटल जीतने वाली 17 साल की मनुषि चिल्लर मेडिकल स्टूडेंट हैं और चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही हैं। मनुषि ने पहली बार मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और खिताब जीतकर बड़ी सफलता पाई। इस साल के मिस इंडिया फिनाले के जजों के मंडल में इस बार बिपाशा बसु, अर्जुन रामपाल, अभिषेक कपूर, विद्युत जंवाल और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रहे।

Related Articles

Back to top button
Close