खबरेलाइफस्टाइल

हाई हील्स पहनने से कमर दर्द, पैरों की समस्या

लंदन (ईएमएस)। हाई हील्स पहनने से कमर दर्द, पैरों और टखनों की समस्या भी होती है। मगर ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता है कि ऊंची एड़ियों के फुटवेअर पहनने से पेट पर भी प्रभाव पड़ता है। हाई हील्स भले एक लंबे अरसे से फैशन के मामले में महिलाओं की पहली पसंद रहे हों, मगर मेडिकल एक्सपर्ट का मानना है कि इन्हें पहनने से नुकसान ही होगा। कई अध्ययनों के अनुसार, अगर एड़ियों की ऊंचाई 5 इंच से ज्यादा है, तो इसकी वजह से महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है। फिल्मी हस्तियों को देखकर हाई हील्स का चलन अब आम लोगों में भी जोर पकड़ चुका है। हालांकि यह देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं, लेकिन इन्हें पहनने से कमर दर्द, पैरों और टखनों की समस्या भी होती है। मगर ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता है कि ऊंची एड़ियों के फुटवेअर पहनने से पेट पर भी प्रभाव पड़ता है।

विशेषज्ञों के अनुसार ‘एड़ियां जितनी पतली होंगी, उतनी समस्या अधिक होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके कारण पेल्विस आगे की ओर झुक जाता है जो कमरदर्द का प्रमुख कारण बनता है। पेल्विक गुहा में कई अंग होते हैं और जब एक बार यह झुक जाता है, तो पेट के अंदर के सभी अंग और संरचनाएं पेल्विस के अगले भाग से टकराते हैं, जिससे गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। इसके कारण गैस्ट्रिक की कार्यप्रणाली धीमी पड़ जाती है, मासिक चक्र संबंधी गड़बड़ियां हो जाती हैं और अंततः बांझपन की समस्या भी हो सकती है।’ वह आगे कहती हैं, ‘यहां तक कि अगर आप लंबे समय तक मध्यम ऊंचाई की हील पहनेंगे, तो उससे भी टखनों, पैरों, कमर, कंधों में दर्द, सिरदर्द और बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। यह शरीर की हर जोड़ और मांसपेशियों की गतिविधि को प्रभावित करता है।’ छोटी बच्चियां जैसे ही किशोरावस्था में प्रवेश करती हैं, उनके शरीर में शारीरिक और मनोवैज्ञानिक बदलाव आने लगते हैं, लेकिन पैरों की हड्डियां, पेल्विस और रीढ़ की हड्डी इतनी विकसित नहीं होती और ऊंची एड़ियों (बाहरी दबाव) के प्रभाव में आसानी से मुड़कर विकृति पैदा कर सकती हैं।

डॉक्टर्स के अनुसार, ‘लड़कियों को कभी भी ऊंची एड़ियों वाले जूते-चप्पल नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें अधिक खतरा होता है। छोटी उम्र की लड़कियों का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता है, ऐसे में अगर वे ऊंची एड़ी के जूते-चप्पल पहनना शुरू कर दें, तो उनका झुका हुआ पॉश्चर गर्भाशय को उसकी नियत स्थिति से हटा देता है जिसके कारण मासिक चक्र, संभोग और दूसरे प्रजनन तंत्र से संबंधित कार्यों के दौरान दर्द होता है।’ विशेषज्ञों की मानें, तो जो लड़कियां ऊंची एड़ियों के फुटवेअर्स ज्यादा पहनती हैं, उन्हें अन्य कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button
Close