खबरे

’हीरोगीरी’ का पहला लुक जारी

मुबई : समाज को आईना दिखाने के लिए यश मूवी मेकर के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’हीरोगीरी’ का लुक जारी किया गया है। अमूमन फिल्म मनोरंजन का साधन माना जाता है, मगर देखा जाय तो हर फिल्म में कोई ना कोई सन्देश छुपा होता है। इस फिल्म में भी मनोरंजन के साथ – साथ आधुनिक समाज को एक सार्थक सन्देश दिया जा रहा है।

इस फिल्म का निर्माण निर्मल चैधरी व आर्यन राज विजय हैं।  फिल्म का निर्देशन जाने माने फिल्म निर्देशक मनोज एस तोमर ने किया है। जिसके कार्यकारी निर्माता विकास मिश्रा तथा सहायक निर्देशक मुकेश ओझा हैं। गीत व कथा बिरेन्द्र पाण्डेय ने लिखे हैं। पटकथा अमित तथा संवाद संजय राय ने लिखा है। संगीतकार मधुकर आनंद ने बहुत कर्णप्रिय संगीत बनाया है। केन्द्रीय भूमिका में आनंद ओझा अपनी अलग छाप छोड़ते नजर आएंगे। उनका साथ भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा काजल राघवानी दे रही हैं।

भोजपुरी धमाका सीमा सिंह के ’सईयाँ रॉकस्टार’ बने मोहन राठौर

सिनेतारिका अर्चना सिंह बहुत ही आकर्षक किरदार में नजर आएँगी। फिल्म का छायांकन पी. अरुण एकनाथन, नृत्य निर्देशन जे डी, मारधाड़ चन्द्र पंत, संकलन अजय चैहान ने किया है। मुख्य कलाकार आनंद ओझा, काजल राघवानी, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, पुष्पा वर्मा, रीतू पाण्डेय, विजय मिश्रा, सुनील दत्त पाण्डेय तथा संजय पाण्डेय हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close