Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रराज्य

231 विदेशी नागरिक विशेष विमान से पुणे व पणजी से बहरीन व यूके रवाना

मुंबई । पुणे व गोवा एयरपोर्ट से 231 विदेशी नागरिकों को विशेष विमान से उनके देश भेजा गया है। इनमें 125 बहरीन के और 106 यूनाईटेड किंगडम के नागरिक शामिल हैं। पुणे एयरपोर्ट के व्यवस्थापकीय संचालक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुणे से बहरीन के 126 नागरिक रवाना होने वाले थे लेकिन इनमें से एक मरीज को अचानक बुखार आ गया। इसलिए उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 125 बहरीन नागरिकों को जांच के बाद विशेष विमान में बोर्डिंग की इजाजत दी गई है।

किंगडम ऑफ बहरीन के अधिकारी अली अब्दुल्ला अल नोएमी के अनुसार बहरीन के कुल 167 लोग भारत में थे। इनमें से अब तक 126 लोगों से संपर्क किया गया है और अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गोवा में युनाईटेड किंगडम के 106 नागरिक लॉकडाउन में फंसे हुए थे। युनाईटेड किंगडम सरकार की ओर से भेजे गए विशेष विमान से सभी 106 विदेशी नागरिक अपने स्वदेश लौट सके हैं। बोर्डिंग से पहले इन सभी की जांच की गई थी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close