उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

26 साल का रिकॉर्ड टूटा, मार्च में 42 डिग्री पहुंचा पारा

Uttar Pradesh.कानपुर, 31 मार्च (हि.स.)। मार्च माह का अंतिम दिन मानो मौसम कह रहा हो कि ‘अभी तो यह अगड़ाई है, मई जून तो अभी बाकी है।‘ मार्च में ही जून जैसी गर्मी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। तो 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाएं लू का काम कर रहीं है। जिससे लोग हलकान हैं। शुक्रवार को शहर की सड़कों का आलम यह था कि तेज धूप के कारण सन्नाटा पसर दिख रहा था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि अधिक तापमान होने के चलते गेहूं दो महीने पहले ही पक गया है व तेज हवाओं के चलते गिरने भी लगा है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। अभी से ही अधिकतम पारा सामान्य से छह डिग्री ऊपर व न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है। आज अधिकतम पारा 42 डिग्री तो वहीं न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया।
वातावरण में नमी भी 18 प्रतिशत पर है और पछुआ हवाएं चलने से ऐसा मौसम बना हुआ है।

इस चिलचिलाती धूप में सबसे अधिक समस्या हो रही है छोटे नन्हे मुन्नों को जो दोपहर में स्कूल में छुट्टी के बाद घर पहुँच रहे हैं। शहर में जाम लगने की वजह से लोग धूप में तिलमिला रहे हैं। धूप इतनी तेज हो रही है कि लोग मुँह पर कपड़ा बांधकर निकलने पर मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button
Close