खबरेमहाराष्ट्र

62 लाख रूपये की हेराफेरी में पूर्व राकांपा सांसद देवीदास पिंगले गिरफ्तार

मुंबई, =  नाशिक जिले में स्थित नाशिक कृषि उत्पन्न बाजार समिति में 62 लाख रुपये की हेराफेरी करने के जुर्म में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पूर्व राकांपा सांसद व बाजार समिति के सभापति देवीदास पिंगले को गिरफ्तार कर लिया है।

पिंगले को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार नाशिक कृषि उत्पन्न बाजार समिति में 127 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों में हेराफेरी करने का आरोप बाजार समिति के सभापति पिंगले पर है और इस मामले की जांच भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जा रही है। कर्मचारियों के वेतन की 62 लाख 31 हजार रूपये की हेराफेरी करने के मामले में उनका पक्ष रखने के लिए एसीबी ने कार्यालय में बुलाया था, लेकिन पिंगले एसीबी कार्यालय में नहीं गए। इसलिए बुधवार को एसीबी ने पिंगले को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की सघन जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close