उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

70 वर्षीया फ्रांसिसी महिला के साथ चौकीदार ने किया दुष्कर्म !

वाराणसी, 29 जून : धर्म नगरी काशी के रोहनिया शूलटंकेश्वर में रहकर दिव्यांगों की सेवा करने वाली 70 वर्षीया एक वृद्ध फ्रांसिसी महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पीड़िता के यहां चौकीदार था और घटना के बाद से फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है।

गुरुवार को पुलिस ने बताया कि पीड़िता वाराणसी में वर्ष 1977 से रह रही है। वह शूलटंकेश्वर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाली एक संस्था किरण सेंटर से जुड़कर सेवा कार्य करती थीं। शूलटंकेश्वर स्थित गंगा रिजार्ट में पीड़िता करीब 11 महीने से किराये पर रहती रह रही है। रिजार्ट व अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने मिर्जापुर जिले के चुनार निवासी ओम प्रकाश को चौकीदार रखा था। आरोप है कि बुधवार की रात चौकीदार ओम प्रकाश ने विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह पीड़िता का सिर फोड़कर भाग निकला। महिला पूरी रात कमरे में ही पड़ी रही। गुरुवार की सुबह किरन संस्था के लोग आए तो घटना की जानकारी दी।

UP : गरीबों को दिये जाएंगे दो लाख मकान : योगी

दुष्कर्म की यह वारदात आग की तरह पूरे शहर में फैलते देर नहीं लगी। सामाजिक संस्थाएं और तमाम शिक्षक मौके पर आ गए। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसपी ग्रामीण और सीओ सदर भी अा गए। पीड़िता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर महिला से पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा है कि पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा। जबकि एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close