Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

AMU में लगे होर्डिंग पर विवाद , कश्मीर को भारत से अलग , तो अरुणाचल प्रदेश को चीन में दिखाया

नई दिल्ली (19 नवंबर): एएमयू यानी कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सटी परिसर में रविवार को लगे एक कार्यक्रम के होर्डिंग को लेकर विवाद गहरा गया है। होर्डिंग में भारत का नक्शा बना है जिसमें कश्मीर को भारत से अलग दिखाते हुए अरुणाचल प्रदेश को चीन में शामिल दिखाया गया है।

बता दें कि इसमें पाकिस्तान को भारत में शामिल दिखाया गया है। मामले की शिकायत भाजपा नेता मानवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासन से की है। एएमयू प्रशासन ने मामले के सामने आने के बाद होर्डिंग को हटवा दिया और कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

आर्मी चीफ पर दिए शर्मनाक बयान के लिए आप नेता फुल्का ने मांगी माफ़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एएमयू के कैनेडी हॉल में रविवार को ‘जिस लाहौर न वेख्या- द स्टोरी ऑफ ए डिवाइडेट कंट्री बट नॉट हीरियस’ नाटक का मंचन शाम पांच किया जाना था। कल्चरल एजुकेशन सेंटर व ड्रामा क्लब के तलहा ठाकुर के निर्देशन में ड्रामा तैयार हुआ है। पिछले कई दिनों से पोस्टर और बैनर के जरिए इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। इसी के तहत परिसर में लगे एक होर्डिंग में भारत का नक्शा बनाया गया जिस पर कार्यक्रम का ब्योरा था।

जिसके बाद होर्डिंग के फोटो सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल होने के बाद भाजपा नेता व भारत सरकार के अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति के सदस्य मानवेंद्र सिंह ने संज्ञान लेते हुए इसकी शिकायत प्रशासन व एएमयू के अधिकारियों से की।

एएमयू में लगे एक होर्डिंग में भारत के नक्शे से हुई छेड़छाड़ की जानकारी मिली थी। जब होर्डिंग की तस्वीर सामने आई तो इस संबंध में एडीएम सिटी और एएमयू के अधिकारियों को अवगत कराया गया। जानकारी मिली है कि एएमयू इंतजामिया ने विवादित होर्डिंग हटवा दिया है और कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इस मामले की शिकायत मानव संसाधन विकास मंत्रालय से की जाएगी।

आपको बता दें कि एएमयू में लगे एक होर्डिंग में भारत के नक्शे से हुई छेड़छाड़ की जानकारी मिली थी। जब होर्डिंग की तस्वीर सामने आई तो इस संबंध में एडीएम सिटी और एएमयू के अधिकारियों को अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button
Close