खबरे

B’DAY SPL: 63 की उम्र में भी दे रहीं हर हीरोइन को मात, ये है रेखा की खूबसूरती का राज

बॉलीवुड में कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस आईं, लेकिन रेखा जैसी खूबसूरती शायद ही किसी के पास होगी। 63 साल की होने के बाद भी रेखा आज की एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं। बढ़ती उम्र के साथ-साथ रेखा की खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है। रेखा की खूबसूरती के दीवाने तो आज के यंगस्टर्स भी हैं। रेखा जैसी खूबसूरती हर कोई पाना चाहता है और आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी खूबसूरती का राज बताने वाले हैं।

rekha-dance

रेखा पानी खूब पीती हैं 

दिन भर में वो 10-12 ग्लास पानी पीती हैं। बता दें कि पानी हमारे शरीर के अंदर से सारे टॉक्सिंस और गंदगी को निकाल देता है। जिससे हम अंदरूनी तौर पर खूबसूरत नजर आते हैं और हमारे चहरा भी ग्लो करने लगता है। रेखा भी यही करती हैं और यही राज है उनके ग्लोइंग फेस का। 

रेखा इसके साथ तली- भुनी चीजों को भी अवॉइड करती हैं। सिर्फ यही नही, खाने में रोज़ाना क्या खाती है रेखा, इस बारें में बात करते हुए उन्होंने एक बार कहा था कि वो अक्सर फ्रेश सब्जियां खाती हैं, साथ ही दही और सलाद को भी वो रोज़ाना अपने खाने में शामिल करती हैं। रेखा ने ये भी बताया था कि वो चावल नहीं खाती हैं, लेकिन रोटी जरूर खाती हैं।

rekha-sindoor

रेखा ब्यूटी सीक्रेट्स

60 के पार पहुंचने पर भी रेखा ने खुद को काफी अच्छा मेंटेन किया है।  उनका स्लिम-ट्रिम फिगर आज भी कई लड़कियों को जला देता होगा। बता दें कि खुद को फिट रखने के लिए रेखा रोज एक्सरसाइज और योगा करती हैं और रात को 8 बजे तक डिनर करके जल्दी सो जाती हैं। अच्छी नींद और पूरी नींद लेने से फेस पर ग्लो आता है।

आज की लड़कियां जहां रोज महंगे-महंगे स्किन प्रोडक्ट्स यूज करती हैं, वहीं रेखा आयुर्वेद के पुराने तरीकों को अपनाती हैं। कहते हैं कि रेखा अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं। इसके साथ ही रेखा एक अनुशासित लाइफ स्टाइल जीती है, इसी वजह से लाखों परेशानियां होने के बाद भी उनके चेहरे पर कोई असर नहीं पड़ता। पटना, सनाउल हक़ चंचल-

Related Articles

Back to top button
Close